सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
  व्यंग्य                                                                  ललन चतुर्वेदी                          रामजी के चिरई ,रामजी के खेत हमलोग संसारी जीव हैं. संसारी मतलब व्यापारी. नफ़ा-नुकसान  बहुत सोचते हैं. थोड़ा सी तकलीफ होती है और हाथ-पैर पटकने लगते हैं. छटपटाने लगते हैं. बाबाजी इन सबसे पार जाने का रास्ता सरल-सहज शब्दों में  बतलाते हैं. हमें कुछ नहीं करना है. थोड़ा सा आध्यात्मिक होना है. सारे झगड़े-फसाद  चुटकी बजाते हल हो जायेंगे. समस्या वहाँ है जहां समझ का फेर है. विनोबा भावे ने भूदान आन्दोलन में नारा दिया था- सबै भूमि गोप...

कविता

  भूल जाओ भूल जाओ कि यह अनगिनत पंछियों का रैन बसेरा रहा है भूल जाओ कि यह असंख्य अपरिचित पथिकों को शीतल छांव देता रहा है अब इसके घने पत्ते नहीं रहे और सूख रही हैं धीरे-धीरे इसकी मजबूत टहनियां ठीक ही कहते हो हॅंस कर अब यह किसी काम का नहीं रहा हो चुका है बहुत ख़तरनाक आओ , सब मिलकर इसे धराशायी कर दो अपने ज्ञान - विज्ञान पर गर्व करो तुम सब ठीक कहते हो राख में विद्यमान फाॅस्फोरस न‌ई फसलों के लिए एक जरूरी उर्वरक है भूल जाओ बाप- दादा की बातें अब तुम ज्ञानी हो ग‌ए हो वे सब बहुत पिछड़े थे जला डालो उन किताबों को जिनमें उनकी स्थापनाएं हैं यह शीघ्र स्थापित होने का सुगम तरीका है। -------------------------------------

कविता

जिसे कभी नहीं मिला प्रेम  लगभग हर रोज उस स्त्री की याद आती है  जिसने कभी मुझसे प्रेम नहीं किया  प्रेम करना तो दूर मेरी ओर भर नजर देखा तक नहीं  और‌ मैंने भी कब उससे प्रेम करने के बारे सोचा ? समय की मजबूरी थी कि  जिससे प्रेम किया वह मुझे भूल ग‌ई  मैं भी उसे भूलता जा रहा हूं धीरे -धीरे  एकबारगी नहीं होता है प्रेम  हथेलियों पर मेंहदी खिलती है कुछ घंटे बाद  धीरे - धीरे प्रगाढ़ होता है प्रेम  और उसकी चमक खोने लगती है धीरे-धीरे प्रेम टहनियों से आम की तरह टपक नहीं जाता अचानक  कौन है जो दिल की जमीं पर प्रेम को दिलाए दखलदिहानी ? प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए बहुत अफसोस नहीं किया जाना चाहिए  अफसोस किया जाना चाहिए उस स्त्री के लिए जिसे कभी नहीं मिला प्रेम  और बिना किसी पुरुष का प्रेम पाए वेश्या की कलंकित संज्ञा के साथ लौट ग‌ई। @ ललन चतुर्वेदी

कविता

  भूल जाओ भूल जाओ कि यह अनगिनत पंछियों का रैन बसेरा रहा है भूल जाओ कि यह असंख्य अपरिचित पथिकों को शीतल छांव देता रहा है अब इसके घने पत्ते नहीं रहे और सूख रही हैं धीरे-धीरे इसकी मजबूत टहनियां ठीक ही कहते हो हॅंस कर अब यह किसी काम का नहीं रहा हो चुका है बहुत ख़तरनाक आओ , सब मिलकर इसे धराशायी कर दो अपने ज्ञान - विज्ञान पर गर्व करो तुम सब ठीक कहते हो राख में विद्यमान फाॅस्फोरस न‌ई फसलों के लिए एक जरूरी उर्वरक है भूल जाओ बाप- दादा की बातें अब तुम ज्ञानी हो ग‌ए हो वे सब बहुत पिछड़े थे जला डालो उन किताबों को जिनमें उनकी स्थापनाएं हैं यह शीघ्र स्थापित होने का सुगम तरीका है। -------------------------------------
हमें समझ जाना चाहिए था  -------------------------------- इच्छा थी कि दो क़दम आगे बढ़कर करूं स्वागत  पर वे अनदेखा कर बगल से निकल ग‌ए मैंने उनकी व्यस्तता समझी  वे चले गए और मैं उन्हें रोज याद करता रहा मैंने उन्हें चिट्ठियां लिखी  संदेश भेजा मैसेंजर पर  सोचा, ह्वाट्सएप से भेजकर देखूं  वह भी किया  सब कुछ लाजवाब रहा  बहुत दिनों तक मैं सोचता रहा  वे तो बड़े अच्छे आदमी हैं  मामूली लोगों के लिए खूब लिखते हैं  फिर एक मामूली आदमी कैसे रह गया अलक्षित  मुझे तो बहुत पहले समझ जाना चाहिए था मामूली आदमी के लिए लिखने वाले  मामूली आदमी की लड़ाई कभी नहीं लड़ते  सचमुच वे कोई मामूली आदमी नहीं है  यह हमें बहुत पहले समझ जाना चाहिए था। @ ललन चतुर्वेदी
बीच में  जब मैं कविता पढूं  तो कोई श्रोता उपस्थित न रहे  सिर्फ मैं रहूं और कविता रहे जब मैं प्रेम करूं तो केवल मैं रहूं या मेरी प्रेयसी रहे  यह  अति उत्तम  होगा  जब मैं  न रहूं,मेरी प्रेयसी न रहे  केवल प्रेम रहे  कवि न रहे, केवल कविता रहे कविता और प्रेयसी के बीच  आखिर आदमी और ईश्वर का क्या काम है? ---------------

कविता

तुम्हारे उदास होने से  तुम्हारे उदास होने से  यमुना काली नहीं हो जाएगी  धेनु गैया चरना नहीं छोड़ेगी  ब्रजमंडल नहीं डूबेगा इन्द्र के कोप से  माता यशोदा आंसू नहीं बहाएगी  राधा मौन साधकर बंद नहीं होगी कमरे में  गोपिकाएं रास के गीत गाना नहीं छोड़ेगी  वे तुम्हें बुलावा नहीं भेजेंगी बाल सखा बिल्कुल उदास नहीं होंगे  वे दूसरे दिन तुम्हें भूल जायेंगे  कान्हा!इस भुलावे में मत रहना  कि ब्रज में अब रंगोत्सव नहीं होगा या लोग नहीं खेलेंगे लट्ठमार होली  ब्रज कभी नहीं उजड़ेगा  तुम्हारा ही बाना धारण कर  अचानक प्रकट हो जाएगा कोई दूसरा छलिया  होंठों पर रख लेगा रास की मुरली  और उसकी धुन में मदहोश हो जाएगा ब्रजमंडल  ब्रजवासी उसे घोषित कर देंगे नया अवतार  वासुदेव! तुम्हीं तो कह ग‌ए हो  मोह कहीं से उचित नहीं है  अच्छा है लोग मोहमुक्त हो ग‌ए हैं  विस्मृति राष्ट्रीय परंपरा घोषित हो चुकी है  हां ,मैं समझा रहा हूं तुम्हें सखा भाव से  तुम्हें सारथि के कार्यभार से मुक्त करता हूं  मैं स्वयं संचाल...