बीच में
जब मैं कविता पढूं
तो कोई श्रोता उपस्थित न रहे
सिर्फ मैं रहूं और कविता रहे
जब मैं प्रेम करूं
तो केवल मैं रहूं या मेरी प्रेयसी रहे
यह अति उत्तम होगा
जब मैं न रहूं,मेरी प्रेयसी न रहे
केवल प्रेम रहे
कवि न रहे, केवल कविता रहे
कविता और प्रेयसी के बीच
आखिर आदमी और ईश्वर का क्या काम है?
---------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें