स्टेटस
--------
बड़ी संजीदगी से सोच-विचार कर
उसने डाला है अपना स्टेटस
रहताा है हरदम ऑनलाइन
बार -बार देखता है उसे
कितने लोगों ने उसे देखा
मिला अगर लाइक तो
सहसा उछल पड़ता है
मानो उसकी खुशियों के शेयर में
आ गया हो उछाल
मालूम तो उसे भी है कि
मात्र एक दिन की आयु है
उसके पसंदीदा स्टेटस की
स्टेटस कोई स्टेटस सिंबल नहीं है
स्टेटस आज के समय में
बहुत तेजी से बदलता है
स्थायित्व कमजोरी की निशानी है
आप कायम हैं अपने उसूलों पर
यह आपकी निजी परेशानी है।
--------
बड़ी संजीदगी से सोच-विचार कर
उसने डाला है अपना स्टेटस
रहताा है हरदम ऑनलाइन
बार -बार देखता है उसे
कितने लोगों ने उसे देखा
मिला अगर लाइक तो
सहसा उछल पड़ता है
मानो उसकी खुशियों के शेयर में
आ गया हो उछाल
मालूम तो उसे भी है कि
मात्र एक दिन की आयु है
उसके पसंदीदा स्टेटस की
स्टेटस कोई स्टेटस सिंबल नहीं है
स्टेटस आज के समय में
बहुत तेजी से बदलता है
स्थायित्व कमजोरी की निशानी है
आप कायम हैं अपने उसूलों पर
यह आपकी निजी परेशानी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें