बाधा- दौड़
*********
फरियादी और हाकिम के बीच
महज टेबल भर का फासला था।
मिलना बहुत जरूरी था
वक्त की नजाकत को समझते हुए उसने
बाधाओं को झेलने का मन बना लिया था
कान सुनने के अभ्यस्त-अभिशप्त हो गये थे-
साहब मीटिंग में बिजी हैं
जरुरी काम से दौरे पर हैं
संचिकाओं में डुबे हुए हैं
आज मूड बहुत गरम है
(ए.सी.में बैठने के बावजूद)
और दरवाजे छेंक कर बैठा वह निजी सहायक
पुरानी फिल्मों का क्रूर खलनायक!
काफी जद्दोजहद के बाद
कुछ पाबंदियां रखीं गईं
कविताओं में बात नहीं रखनी है
कार्यालय की भाषा का इस्तेमाल हो
अनुरोध करें, शिकायत बिल्कुल नहीं
नियम का हवाला दे नहीं सकते
फरियादी दर्द से कराह रहा था
उसकी आवाज गायब हो गई
वह गिरते-गिरते बचा
मुंसिफ की कुर्सी पर मुजरिम बैठा था।
*********
फरियादी और हाकिम के बीच
महज टेबल भर का फासला था।
मिलना बहुत जरूरी था
वक्त की नजाकत को समझते हुए उसने
बाधाओं को झेलने का मन बना लिया था
कान सुनने के अभ्यस्त-अभिशप्त हो गये थे-
साहब मीटिंग में बिजी हैं
जरुरी काम से दौरे पर हैं
संचिकाओं में डुबे हुए हैं
आज मूड बहुत गरम है
(ए.सी.में बैठने के बावजूद)
और दरवाजे छेंक कर बैठा वह निजी सहायक
पुरानी फिल्मों का क्रूर खलनायक!
काफी जद्दोजहद के बाद
कुछ पाबंदियां रखीं गईं
कविताओं में बात नहीं रखनी है
कार्यालय की भाषा का इस्तेमाल हो
अनुरोध करें, शिकायत बिल्कुल नहीं
नियम का हवाला दे नहीं सकते
फरियादी दर्द से कराह रहा था
उसकी आवाज गायब हो गई
वह गिरते-गिरते बचा
मुंसिफ की कुर्सी पर मुजरिम बैठा था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें