हम गुगल के अग्रज हैं
*****************
अब बच्चे सवाल नहीं करते
बड़े- बुजुर्ग भी उनसे सवाल नहीं पूछते
अलबत्ता, जवाब सबके पास है
गजब का आत्मविश्वास है!
कौन कहता है कि दुनिया में
मुफ़्त में कुछ भी नहीं मिलता
आओ,सखे! इस उदार देश में
हम हर मुद्दे पर नि: शुल्क राय देते हैं
दुनिया कायल है हमारी बुद्धिमत्ता की
अगर मालूम हो दीवारों को पढ़ने की कला
आप पा सकते हैं जटिल समस्याओं का समाधान
यहां गठिया का रोगी
विज्ञापन देखकर दौड़ने लगता है
मात्र पन्द्रह दिनों की ब्युटी टिप्स से
पन्द्रह साल छोटी दिखने लगती है पत्नी
कंचन काया से लौट जाती है पूरे घर की रौनक
एक काॅल में ही दिख जाता है भविष्य
इसीलिए हम हैं बिंदास, निर्भय
वैसे राय देना हमारी पुरातन परंपरा है
आजकल हम और आगे बढ़ गये हैं
अब हम अपनी राय मनवाते भी हैं
हम रायबहादुर के सच्चे वंशज हैं
यकीन मानिए,हम ही गुगल के अग्रज हैं।
*****************
अब बच्चे सवाल नहीं करते
बड़े- बुजुर्ग भी उनसे सवाल नहीं पूछते
अलबत्ता, जवाब सबके पास है
गजब का आत्मविश्वास है!
कौन कहता है कि दुनिया में
मुफ़्त में कुछ भी नहीं मिलता
आओ,सखे! इस उदार देश में
हम हर मुद्दे पर नि: शुल्क राय देते हैं
दुनिया कायल है हमारी बुद्धिमत्ता की
अगर मालूम हो दीवारों को पढ़ने की कला
आप पा सकते हैं जटिल समस्याओं का समाधान
यहां गठिया का रोगी
विज्ञापन देखकर दौड़ने लगता है
मात्र पन्द्रह दिनों की ब्युटी टिप्स से
पन्द्रह साल छोटी दिखने लगती है पत्नी
कंचन काया से लौट जाती है पूरे घर की रौनक
एक काॅल में ही दिख जाता है भविष्य
इसीलिए हम हैं बिंदास, निर्भय
वैसे राय देना हमारी पुरातन परंपरा है
आजकल हम और आगे बढ़ गये हैं
अब हम अपनी राय मनवाते भी हैं
हम रायबहादुर के सच्चे वंशज हैं
यकीन मानिए,हम ही गुगल के अग्रज हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें